पंजाब
राष्ट्रीय इंडियन मिलिटरी कॉलेज में दाखि़ले के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान
चंडीगढ़ – राष्ट्रीय इंडियन मिलिटरी कॉलेज (आर.आई.एम.सी.), देहरादून के जुलाई 2020 के दाखि़ले के लिए लिखित इम्तिहान की तारीख़ों का ऐलान किया गया है। यह इम्तिहान लाला लाजपत राय भवन, सैक्टर 15, चंडीगढ़ में 01 दिसंबर (रविवार) और 02 दिसंबर (सोमवार), 2019 को होगा।यह खुलासा करते हुए डायरैक्टोरेट रक्षा सेवाएं कल्याण पंजाब के एक प्रवक्ता ने बताया कि आर.आई.एम.सी. के दाखि़ले के लिए सिफऱ् लडक़े अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार के जन्म की तारीख़ 02 जुलाई, 2007 से 01 जनवरी, 2009 के बीच हो। उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ता हो या 7वीं पास हो। चुने गए उम्मीदवार को आठवीं कक्षा में दाखि़ला दिया जायेगा। इम्तिहान के लिखित हिस्से में अंग्रेज़ी, गणित और सामान्य ज्ञान के तीन पेपर होंगे। जो लिखित परीक्षा में पास होंगे, उनकी मौखिक परीक्षा तारीख़ 07 अप्रैल, 2020 को होना तय किया गया है।प्रवक्ता ने बताया कि आवेदन पत्र, प्रौस्पैक्टस और पुराने प्रश्न पत्र के सैट कमांडैंट आर.आई.एम.सी. देहरादून से जनरल उम्मीदवार के लिए 600/- और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार के लिए 555/- रुपए का बैंक ड्राफ्ट कमांडैंट आर.आई.एम.सी. देहरादून स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तेल भवन कोड (01576) देहरादून भेज कर मंगवाए जा सकते हैं। मुकम्मल आवेदन (दो प्रतियों में) समेत दस्तावेज़, डायरैक्टोरेट रक्षा सेवाएं कल्याण, पंजाब, पंजाब सैनिक भवन सैक्टर 21 डी, चंडीगढ़ में 30 सितम्बर, 2019 तक पहुंच जानी चाहीए। तारीख़ 30 सितम्बर, 2019 के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।