व्यापार
ब्रिटेन की कोर्ट में विजय माल्या पर अहम सुनवाई आज
भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण के मामले में ब्रिटेन की कोर्ट में आज महत्वपूर्ण सुनवाई, याचिका खारिज होने पर एक महीने के भीतर हो सकता है माल्या का प्रत्यर्पण ।बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपये लेकर फरार शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण की सुनवाई आज ब्रिटेन की हाई कोर्ट में होगी। माल्या ने वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की कोर्ट द्वारा प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ याचिका को खारिज करने को चुनौती दी है।सुनवाई में अगर विजय माल्या की अपील खारिज हो जाती है तो अगले 28 दिन में उसका भारत प्रत्यर्पण हो सकता है। हालांकि, अगर याचिका खारिज भी हो जाती है तो माल्या के पास इंटरनेशनल कोर्ट और अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोगों के सामने जाने का विकल्प होगा। इससे पहले लंदन के एक कोर्ट ने विजय माल्या के भारत प्रत्यर्पित होने के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया था।