जीवन शैली

मैडीकल स्टोरों में अवैध दवाओं की बिक्री सम्बन्धी शिकायत के लिए टैलिफ़ोन नंबर और ई -मेल अडरैस की शुरूआत

Posted on

शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जायेगी

चंडीगढ़ – नशों की समस्या से निपटने के लिए राज्य-स्तरीय कोशिशों को और प्रोत्साहन देते हुये तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत फूड एंड ड्रग एडमिनस्ट्रेशन कमिशनरेट द्वारा मैडीकल स्टोरों में अवैध दवाओं की बिक्री की सूचना देने के लिए टैलिफ़ोन नंबर और ई-मेल अडरैस की सुविधा की शुरुआत की गई है। यह जानकारी स. के.एस. पन्नू, सी.एफ.डी.ए. पंजाब ने दी। इस संबंधी जानकारी देते हुये स. पन्नू ने बताया कि कैमिस्टों द्वारा प्रतिबंधित /नशीली दवाओं की बिक्री सम्बन्धी सूचना देने के लिए मोबाइल टैलिफ़ोन नंबर 098152 -06006 और ई-मेल आई.डी punjabdrugscontrolorg0gmail.com की सुविधा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता की पहचान को पूरी तरह गुप्त रखी जायेगी। लोगों को नशों के विरुद्ध लड़ाई में हिस्सा लेने की विनती करते हुये उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों को दवाएं बेचने वाले तकरीबन 16,000 मैडीकल स्टोर हैं। इन मैडीकल स्टोरों में से ज़्यादातर कमिशनरेट ऑफ फूड एंड ड्रग एडमिनस्ट्रेशन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार कानूनी तौर पर प्रमाणित दवाओं की बिक्री करते हैं। आदी बनाने वाली नशीले दवाओं की बिक्री पर रोक के लिए कमिशनरेट की टीमों से द्वारा नियमित तौर पर मैडीकल स्टोरों की जांच की जाती है। परन्तु इस धंधे की कुछ काली भेडें सिस्टम को चकमा देकर मैडीकल स्टोरों की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करती हैं। इसलिए मैडीकल स्टोरों में से आदी बनाने वाली नशीले दवाओं की बिक्री के अमल को ख़त्म करने के लिए लोगों की सहायता बहुत आवश्यक है। उन्होंने लोगों को विनती की कि अगर ड्रग्गज़ एंड कॉस्मेटिक एक्ट का उल्लंघन करते हुये इन प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री का कोई मामला उनके ध्यान में आता है, तो वह इसकी सूचना शिकायत के लिए नये स्थापित किये गए नंबर पर दे या ई-मेल आई.डी. पर सूचित करें।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO