भारत

रेल मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा ऐलान, रेलवे में 50 फीसदी पदों पर महिलाओं की भर्ती

Posted on

नई दिल्ली – रेल मंत्री पीयूष गोयल ने केंद्र सरकार के बजट से कुछ दिन पहले एक ऐसा ऐलान किया है जिसने देश की महिलाओं के चेहरे पर खुशी ला दी है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि रेलवे में आने वाले वक्त में होने वाली भर्ती में 50 फीसदी पदों पर महिलाओं की भर्ती होगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल के मुताबिक, ‘ रेलवे में 9 हजार पदों की कांस्टेबल और सब-कांस्टेबल भर्ती में 50 फीसदी पदों पर सिर्फ महिलाओं की भर्ती की जाएगी।रेलवे की आरपीएफ में मौजूदा समय में महिलाओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। सरकार ने तय किया है कि आरपीएफ की 9 हजार पदों की भर्ती में 50 फीसदी यानि 4500 पदों पर महिलाओं की भर्ती होगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह बातें कहीं।पीयूष गोयल ने कहा, ‘मौजूदा समय में आरपीएफ में सिर्फ 2.25 फीसदी महिलाएं हैं। इसको ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने महिलाओं की भर्तियों का सुझाव दिया। जिसके परिणामस्वरूप, सरकार आने वाले वक्त में 9 हजार पदों पर भर्तियां करने वाली है। इन भर्तियों में हमारा ध्यान महिलाओं की भर्ती पर रहेगी। हम इस बार 4500 महिला कांस्टेबलों की नियुक्ति करने जा रहे हैं। जो कि कुल भर्ती पदों का 50 फीसदी हिस्सा है।’पीयूष गोयल के मुताबिक, ‘यह भर्ती प्रक्रिया 2018 में शुरू की गई थी। 8621 कास्टेबल और 1120 सब कांस्टेबल भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन आई थी। जिसमें 4216 कास्टेबल भर्तियां महिलाओं के लिए होंगी, वहीं 201 सब कांस्टेबल में महिलाओं की भर्ती होगी। यह भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर ली जाएगी। और इस तरह आरपीएप में महिला कास्टेबल और अधिकारियों की संख्या बढ़ जाएगी।’

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO