भारत

शुक्रवार को मॉनसून ने मुंबई में दी दस्तक

Posted on

मॉनसून की बारिश से मुंबई सराबोर हो गई, लेकिन झमाझम बारिश से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुए हैं। कई जगहों पर पानी भर गया, जिसकी वजह से उपनगरीय सेवाएं भी प्रभावित हो गई हैं।मुंबई में हुई तेज बारिश ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. कुछ जगहों से पानी के भरने की खबरें दिन भर छाई रहीं. अंधेरी, धारावी, वसई, कांदिवली, बोरिवली समेत कई इलाकों में बारिश के कारण जल जमाव रहा जिसका असर आम जनजीवन पर पडा.कई दिनों की देरी के बाद आखिरकार शुक्रवार को मानसून ने मुंबई में दस्तक दी और महानगर और उसके बाहरी इलाकों को बारिश ने सराबोर कर दिया। झमाझम बारिश से मौसम तो खुशनुमा हो गया, लेकिन सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मुम्बई में भारी वर्षा के कुछ दौर के साथ मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।बारिश की गंभीरता को देखते हुए बीएमसी ने हर वॉर्ड के लिए एक ट्विटर हैंडल बनाया है जिस पर अपने इलाके से जुड़ी समस्या बताई जा सकती है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO