पंजाब

शिक्षा विभाग ने 65 उम्मीदवारों को तरस के आधार पर दी नौकरियां

Posted on

चंडीगढ़ – शिक्षा विभाग, पंजाब द्वारा ऐसे 65 उम्मीदवारों को तरस के आधार पर नौकरियां दी गई हैं जिनके पारिवारिक सदस्यों की विभाग में नौकरी के दौरान मृत्यु हो गई थी।पंजाब सिविल सचिवालय में अपने कार्यालय में बुद्धवार शाम को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए शिक्षा मंत्री, पंजाब श्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि विभाग अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि मृतक कर्मचारियों के आश्रित पारिवारिक सदस्यों को नौकरी देना सिफऱ् विभागीय कार्यवाही नहीं है, बल्कि नैतिक जि़म्मेदारी भी है। इसलिए उन्होंने इससे सम्बन्धित मामलों को जल्द निपटाने की हिदायत की।नये भर्ती हुए उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्होंने उम्मीदवारों को ईमानदारी और समर्पण के साथ अपना काम करने के लिए प्रेरित किया।शिक्षा विभाग द्वारा 1 पंजाबी और 1 विज्ञान अध्यापिका, 23 क्लर्कों, 22 लाईबरेरी रीस्टोररज़, 4 चपड़ासियों, 7 चौकीदारों और 7 सफ़ाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO