भारत

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Posted on

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर यात्रा के पहले दिन विकास परियोजनाओं और सुरक्षा मामलों को लेकर की बैठक, राज्य के राज्यपाल सहित अन्य गणमान्य लोग हुए शामिल, अमित शाह गुरुवार को भी अहम लोगों से करेंगे मुलाकात.गृहमंत्री अमित शाह जम्मू और कश्मीर की यात्रा पर हैं, बुधवार को शाह का श्रीनगर पहुंचने पर हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया । इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की, बैठक में सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईबी के उच्च अधिकारी मौजूद रहे । इसके अलावा गृह मंत्री शाह ने इस बैठक के बाद राज्य में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की, इसमें राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ केन्द्रीय गृहसचिव और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल भी मौजूद थे।इसके बाद शाम को गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में शहीद बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिवारों से मुलाकात की। गृह मंत्री ने बीजेपी के चुनिंदा नेताओं से भी मुलाकात की । गुरुवार को भी गृह मंत्री राज्य में रहेंगे और यहां की सुरक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों की समीक्षा के साथ-साथ कई दूसरे हितधारकों से भी मुलाकात करेंगे, गुरुवार को शाह राज्य के चुनिंदा प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे ।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO