व्यापार

विजीलैंस द्वारा 10,000 रुपए की रिश्वत लेता डॉक्टर काबू

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार केस में सिविल अस्पताल, गुरदासपुर में तैनात एक डॉक्टर को 10,000 रुपए की रिश्वत लेने के केस में गिरफ़्तार किया है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि सिविल अस्पताल गुरदासपुर में तैनात डॉक्टर पुनीत गिल्ल को शिकायतकर्ता दलीप चंद निवासी गाँव डेहरीवाल दरोग़ा, गुरदासपुर की शिकायत पर 10,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया है कि उसे एक झगड़े के उपरांत लगी चोटों की डॉक्टरी रिपोर्ट तैयार करने के बदले उक्त डॉक्टर द्वारा 25,000 रुपए की माँग की गई है और सौदा 20,000 रुपए में तय हुआ है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी तरफ से पहले ही 5,000 रुपए उक्त डॉक्टर को अदा किये जा चुके हैं।विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी डॉक्टर को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया और उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अमृतसर स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO