पंजाब

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा 634 कॉलेजों के एस.सी. स्कॉलरशिप का बैकलॉग पूरा करने के लिए 118.42 करोड़ रुपए तुरंत जारी करने के लिए वित्त विभाग को निर्देश

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने 634 कॉलेजों में पढ़ रहे एस.सी. विद्यार्थियों के लिए लम्बित पड़े स्कॉलरशिप के बैकलॉग को निपटाने के लिए 118.42 करोड़ रुपए के फंड तुरंत जारी करने के वित्त विभाग को निर्देश दिए हैं। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार यह बैकलॉग वित्तीय साल 2015-16 और 2016-17 का है। मुख्यमंत्री ने सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और जालंधर पश्चिमी के विधायक सुशील कुमार रिंकू के साथ मीटिंग के दौरान इस फ़ैसले का ऐलान किया। इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि डिग्री कॉलेजों, तकनीकी और मैडीकल शिक्षा संस्थानों समेत 312 कॉलेजों में पढ़ रहे एस.सी. विद्यार्थियों के लिए 118.42 करोड़ रुपए में से 67.42 करोड़ रुपए जारी किये जाएंगे। इसी तरह ही बाकी 51 करोड़ रुपए स्कूल कौंसिल ऑफ एजुकेशन रिर्सच एंड प्रशिक्षण (एस.सी.ई.आर.टी.) संस्थानों में और उपरोक्त स्ट्रीमज़ के 322 कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए जारी किये जाएंगे। एस.सी. विद्यार्थियों के कल्याण को यकीनी बनाने के लिए अपनी सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग को स्कॉलरशिप लाभपात्रियों के लिए नियमित फंड पहल के आधार पर जारी करने के निर्देश दिए हैं जिससे वह बिना किसी अड़चन से अपनी पढ़ाई मुकम्मल करने के लिए समर्थ हो सकें।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO