पंजाब

नई ऑनलाइन ट्रांसफर नीति के अंतर्गत अकादमिक सैशन 2019 -20 के दौरान तबादले की मांग करने वाले स्कूली अध्यापकों के लिए समय-सीमा अधिसूचित

Posted on

चंडीगढ़ – चाहे नई ऑनलाइन तबादला नीति के अंतर्गत स्कूली अध्यापकों के लिए तबादलों की मांग सम्बन्धी समय-सीमा अधिसूचित की गई है परन्तु वर्ष 2019 -20 के दौरान, जोकि नीति लागू करने का पहला वर्ष है, अलग टाईम-टेबल अपनाया जा रहा है और इस सम्बन्धी नीति दस्तावेज़ में जिक्र किया गया है। यह जानकारी पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री विजय इंद्र सिंगला ने दी।इस सम्बन्धी वर्ष 2019-20 के आवेदन प्रक्रिया के विवरणों में 26 जून को पॉलिसी का नोटिफिकेशन जारी करना शामिल है। इसके बाद 27 जून से 1 जुलाई तक ज़ोनों के विभाजन सम्बन्धी ऐतराज़ मांगे जाएंगे और ऐतराज़ों की जाच के बाद ज़ोनों के विभाजन सम्बन्धी आखिरी फ़ैसला 2 जून को लिया जायेगा जिसके बाद 3 जुलाई को ज़ोनों सम्बन्धी नोटिफिकेशन दिया जायेगा। इस प्रक्रिया के बाद 4 जुलाई से 11 जुलाई, 2019 तक तबादलों के लिए खाली पदों के विरुद्ध ऑनलाइन आवदेनों की मांग की जायेगी। नई तैनाती सम्बन्धी आदेश 12 जुलाई, 2019 को जारी किये जाएंगे। शुरूआती तबादलों के बाद खाली हुई पद भरने के लिए दूसरे पड़ाव के दौरान 15 जुलाई से 22 जुलाई, 2019 तक तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगें जाएंगे और यह प्रक्रिया 31 जुलाई तक जारी रहेगी जिससे महीने के अंदर अधिक से अधिक अध्यापकों को सुविधा दी जा सके। इस नीति का मंतव्य शिक्षा विभाग के तकरीबन 80 से 90 हज़ार कर्मचारियों को समान अवसर प्रदान करते हुये सभी अध्यापकों के लिए रचनात्मक माहौल सृजन करना है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO