पंजाब

रोडवेज़ और पी.आर.टी.सी. की बसों में लगाए जाएंगे व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम-रजिय़ा सुल्ताना

Posted on

आर.टी.ए. द्वारा बसों की चैकिंग के लिए चलाई जायेगी विशेष मुहिम

चण्डीगढ़ – पंजाब में सरकारी सार्वजनिक यातायात की कार्यकुशलता में सुधार लाने के लिए रोडवेज़, पनबस और पी.आर.टी.सी. बसों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। इस बात का प्रगटावा परिवहन मंत्री श्रीमती रजिय़ा सुल्ताना ने जनरल मैनेजरों की मीटिंग में किया।मीटिंग का नेतृत्व करते हुए श्रीमती रजिय़ा सुल्ताना ने कहा कि बसों के रूट पर चलने के दौरान सही स्थान का पता लगाने के लिए व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम का प्रयोग किया जायेगा जिससे यह भी पता लग जायेगा कि चालक द्वारा किस शहर या कस्बे पर बस को कितनी देर के लिए रोका गया या फिर किस बस अड्डे को नजऱअन्दाज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम के रियल टाईम का पता लगाने के लिए व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम का प्रशिक्षण पी.आर.टी.सी. की 350 बसों पर किया गया है जिसके बाद इस प्रणाली को रोडवेज़ और पी.आर.टी.सी. की सभी बसों में लागू किया जाने का फ़ैसला किया गया है।उन्होंने कहा कि बसों के रूटों के निर्धारित समय पर चैकिंग के लिए रीजऩल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी द्वारा जि़लों में अचानक चैकिंग की जायेगी और मौके पर उल्लंघन करने वाली बसों पर तुरंत कार्यवाही की जायेगी। इस मुहिम के दौरान विभाग के जरनल मैनेजर, आर.टी.ए. के नेतृत्व अधीन हर जरूरी जानकारी मुहैया करवाएंगे।मीटिंग के दौरान परिवहन मंत्री ने जिलेवार रोडवेज़ के जनरल मैनेजरों से विभागीय कारगुज़ारी की समीक्षा की। उन्होंनेे हिदायतें जारी करते हुए कहा कि रोडवेज़ विभाग को घाटे में से निकालने के लिए और विभाग की आय बढ़ाने के लिए सभी जनरल मैनेजरों को सख्त मेहनत करने की ज़रूरत है जिससे लंबे समय से घाटा बर्दाश्त कर रहे विभागीय कमीयों को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि जिलों में किसी भी स्तर पर जनरल मैनेजरों द्वारा लापरवाही की जाती है तो सम्बन्धित अधिकारी पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि लोगों को सार्वजनिक यातायात के अधीन बढिय़ा सेवाएं मुहैया करवाने के लिए पी.आर.टी.सी. को जल्द 100 नयी बसें भी मुहैया करवाई जाएंगी।उन्होंने कहा कि जनरल मैनेजर बस अड्डों के सौंदर्यकरण और साफ़-सफ़ाई की तरफ विशेष ध्यान दें। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जल्द ही हर बस अड्डे पर इन्टरनेट की मुफ़्त वाई-फाई सेवा मुहैया करवाई जायेगी जबकि लुधियाना और जालंधर में मुफ़्त वाई-फाई सेवा को पहले ही शुरू कर दिया गया है।परिवहन मंत्री ने राज्य के हर इलाके में सरकारी बसों की सुविधा मुहैया करवाने के लिए एक हफ्ते के दौरान ड्राईवरों, कंडकटरों और अन्य स्टाफ के मजूंरशुदा खाली पदों का विवरण भेजने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सरकारी बसों की सेवाओं को निजी बसों से बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी और जिसके लिए जिलों में खाली पड़े पदों को जल्द भरा जायेगा।इस मीटिंग में प्रमुख सचिव परिवहन, के. सिवा प्रसाद, डायरैक्टर परिवहन तेजिन्दर सिंह धालीवाल ए.एम.डी, पी.आर.टी.सी. अमित बैम्बी और विभाग के अन्य सीनियर अधिकारी भी उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO