पंजाब

घर-घर रोज़गार प्रदान करने हेतु पंजाब सरकार अपना वादा पूरा कर रही है- सरकारिया

Posted on

आवास विभाग के शहरी योजनाबंदी विंग में भर्ती अभियान
चंडीगढ़ – ‘घर-घर रोज़गार’ योजना को और आगे बढ़ाते हुए पंजाब सरकार के आवास विभाग ने अपने शहरी योजनाबंदी विंग में विभिन्न पदों पर भर्ती शुरू कर दी है।इस संबंधी जानकारी साझा करते हुए आवास एंव शहरी विकास मंत्री श्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया ने बताया कि विभाग के काम-काज में और तेज़ी तथा इसमें कार्यकुशलता लाने हेतु यह भर्ती अभियान जरूरी है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों के दौरान विभिन्न पदों पर कार्यरत बहुत से कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सहायक शहरी योजनाकार (एटीपी) और योजनाबंदी अधिकारी (पीओज़) के पदों पर भर्ती का अभियान शहरी योजनाबंदी विंग में जारी है। श्री सरकारिया ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के विकास में योजनाबंदी की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए सहायक शहरी योजनाकारों और योजनाबंदी अधिकारियों के पदों को भरने की ज़रूरत है और इन पदों पर भर्ती अभियान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से इसकी स्वीकृती लेने के बाद शुरू किया गया है।मंत्री ने आगे बताया कि पंजाब लोक सेवा आयोग ने चुने गए 12 सहायक शहरी योजनाकारों (एटीपीज़) की एक सूची शहरी योजनाबंदी विभाग को भेजी है। 13 सहायक शहरी योजनाकारों का अगला बैच जिसकी इंटरव्यू प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, शीघ्र ही विभाग में अपना पद संभाल लेंगे। इसके अतिरिक्त चुने गए 32 योजनाबंदी अधिकारियों की सूची भी विभाग को प्राप्त हुई थी। इन योजनाबंदी अधिकारियों को नियुक्त करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही ये अधिकारी भी विभाग में अपना पद संभाल लेंगे।श्री सरकारिया ने आगे कहा कि इन कर्मचारियों के पद संभालते ही विभाग के काम-काज में तेज़ी आएगी और साथ ही विभन्न सेवाओं का लाभ लेने हेतु विभाग में आने वाले आम लोगों को भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों को भर्ती करके घर घर नौकरी देने की वचनबद्धता की दिशा में कार्य कर रही है।आवास एंव शहरी विकास विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमति विन्नी महाजन ने कहा कि विभाग के सुचारू काम-काज को सुनिश्चित करने हेतु यह भर्ती की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि विभाग में कर्मचारियों की संख्या बढऩे से आम लोगों को प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाएं अब और बेहतर ढंग से प्रदान की जा सकेंगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO