खेल

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 62 रन से हराया

Posted on

विश्व कप में सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान के कपतान गुलबदीन नाएब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज लिटन दास 16 रन बनाकर मुजीब उर रहमान की गेंद पर पहले विकेट के रूप में आउट हुए। हालाकी दूसरे विकेट के लिए तमिम इकबाल और शाकिब अल हसन ने मिलकर 59 रन जोड़े। तमीम को 36 रन पर बोल्ड करके नबी ने इस साझेदारी को तोड़ा। शाकिब ने अर्धशतक लगाने में सफलता पाई। उन्हे 51 रन पर मुजिब उर रहमान ने आउट किया।सौम्य सरकार मात्र 3 रन बनाकर मुजिबुर्र का तीसरा शिकरा बने। मुशफिकुर रहीम ने महमूदुल्लाह के साथ मिलकर पारी को संभाला और 5वें विकेट के लिए 56 रन जोड़े । इस बीच रहीम ने अपना अर्धशतक पूरा किया। महमूदुल्लाह 27 रन बनाकर आउट हुए। रहीम के 83 रन की बदौलत बंग्लादेश की टीम निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट 262 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से मुजीब उर रहमान ने 3 विकेट लिए। जवाब में 263 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान के दोनो सलामी बल्लेबाज गुलबदीन नाएब और रहमत शाह ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। रहमत को 24 रन पर शकिब ने आउट किया। , हशमतुल्ला शहीदी 11 के स्कोर पर मोसेद्दिक हुसैन का शिकार बने। कप्तान गुलबदीन ने विकेट पर टिकने की कोशिश तो की लेकिन वो रन गति को तेज नही कर पाए। उन्हे 47 रन पर शाकिब ने लिटन दास के हाथो कैच कराया।असगर अफगान और मोहम्मद नबी भी कुछ खास नही कर पाए और इन दोनों बल्लेबाजों को भी शाकिब ने ऑउट किया। इसके बाद समीउल्लाह शेनवारी के अलावा कोई अन्य अफगानी बल्लेबाज क्रिज़ पर नही टिक पाया और पूरी टीम 47 ओवर में 200 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इस तरह बांग्लादेश ने 62 रन से मुकाबले को अपने नाम करके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को बरकरार रखा है। शेनवारी ने नाबाद 49 रन की पारी खेली। शाकिब अल हक ने 5 विकेट लिए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO