पंजाब

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर इंग्लैंड से पंजाब आने वाले भारतीय मूल के लोगों को पूरी सहायता देने का इंग्लैंड के राजदूत को भरोसा दिलाया

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के ऐतिहासिक मौके पर सुलतानपुर लोधी में नतमस्तक होने के लिए पंजाब का दौरा करने वाले इंग्लैंड में बसे भारतीय लोगों को अपनी सरकार द्वारा पूरी सहायता देने के लिए बिर्टिश हाई कमिश्नर एंड्रयू आयर को भरोसा दिलाया है। श्री एंड्रयू आयर मुख्यमंत्री को आज दोपहर मिले। मुख्यमंत्री ने उनको भरोसा दिलाया कि वह भारत सरकार के गृह मामलों के मंत्रालय से अपील करेंगे कि वह इस महान समारोह के मौके पर भारतीय मूल खासकर पंजाबियों को वीज़ा देने में उदारवादी पहुँच अपनाने के लिए इंग्लैंड में भारतीय हाई कमिश्नर को निर्देश दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस सम्बन्ध में पहले ही बड़े स्तर पर तैयारियाँ शुरू कर दीं हैं। पवित्र शहर सुलतानपुर लोधी में विशेष तैयारियाँ चल रही हैं जहाँ पहले गुरू जी ने अपने जीवन के तकरीबन 17 साल गुज़ारे थे और ज्ञान हासिल किया था। उन्होंने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी से सम्बन्धित बटाला और डेराबाबा नानक जैसे अन्य स्थानों का भी नवीनीकरण किया जा रहा है। श्री आयर ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस ऐतिहासिक मौके पर सम्मिलन करने के लिए इंग्लैंड के बहुत से प्रतिनिधिमंडल पंजाब का दौरा करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री की तरफ से की गई पेशकश के लिए धन्यवाद किया। मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, एडवोकेट जनरल अतुल नन्दा, मुख्य सचिव करण अवतार सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह एन.एस. कलसी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह और विशेष प्रमुख सचिव/मुख्यमंत्री गुरकिरत किरपाल सिंह उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO