पंजाब

होशियारपुर में 40 रिहायशी प्लॉट अलॉट करने की स्कीम आज से

Posted on

चंडीगढ़ – जालंधर विकास अथॉरिटी (जेडीए) ने होशियारपुर में 40 रिहायशी प्लॉट अलॉट करने के लिए अजिऱ्याँ माँगी हैं। इस योजना के अंतर्गत प्रस्तावित प्रति प्लॉट की कीमत 14 हज़ार रुपए प्रति गज़ निर्धारित की गई है। यह स्कीम 25 जून, 2019 को शुरू होकर 22 जुलाई, 2019 को समाप्त होगी।इस संबंधी एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को वाजिब कीमत पर मकान मुहैया करवाने के उद्देश्य के अंतर्गत भवन निर्माण एवं शहरी विकास विभाग द्वारा यह स्कीम लाई गई है।इस स्कीम संबंधी विस्तार में जानकारी देते हुए जालंधर विकास अथॉरिटी के मुख्य प्रशासक श्री जतिन्दर जोरवाल ने बताया कि आवेदक को अजऱ्ी देने के समय प्लॉट की कीमत की 10 फ़ीसदी राशि जमा करवानी पड़ेगी। प्लॉट अलॉट होने के बाद 30 दिनों के अंदर 15 प्रतिशत की अगली किश्त जमा करवानी पड़ेगी जबकि बाकी बचती 75 फ़ीसदी राशि अलॉटी दो तरह से जमा करवा सकता है। उन्होंने बताया कि या तो 6 छिमाही समान किश्तें 12 प्रतिशत संयुक्त ब्याज सहित या फिर प्लॉट अलॉट होने के 60 दिनों के अंदर-अंदर एक मुश्त राशि अदा करके 5 फ़ीसदी ब्याज की छूट ली जा सकती है।
उन्होंने बताया कि प्लॉटों का ड्रॉ 7 अगस्त, 2019 को निकाला जायेगा। अलॉटियों को प्लॉटों का कब्ज़ा 25 प्रतिशत राशि जमा कराने के बाद दिया जायेगा। मुख्य प्रशासक के अनुसार अलग-अलग बैंकों द्वारा अजरी फार्म की बिक्री और जमा कराने में सहयोग किया जायेगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO