मनोरंजन

करण की ब्रह्मास्त्र में कैमियो कर सकते हैं शाहरुख खान

Posted on

शाहरुख खान और करण जौहर ने साथ में कई यादगार फिल्में दी हैं। सुनने में आया है कि दोनों एक बार फिर साथ काम करने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, करण के बैनर तले बन रही फिल्म ब्रह्मास्त्र में शाहरुख नजर आ सकते हैं। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मॉनी रॉय समेत कई कलाकार नजर आएंगे। अब शाहरुख भी इसमें छोटा लेकिन महत्वपूर्ण रोल अदा कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अप्रोच किया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो वे जल्द ही शूटिंग भी शुरू कर देंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO