खेल

भारत ने जीता महिला हॉकी सीरीज फाइनल्स टूर्नामेंट

Posted on

भारत ने महिला एफआईएच सीरीज फाइनल्स हॉकी टूर्नामेंट का खिताब किया अपने नाम. फाइनल में हिरोशिमा हाकी स्टेडियम में एशियाई चैम्पियन जापान को 3-1 से हराया। ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने टीम को दिलाई जीत.भारत ने महिला एफआईएच सीरीज फाइनल्स हॉकी टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय महिलाओ ने फाइनल में हिरोशिमा हाकी स्टेडियम में एशियाई चैम्पियन जापान को 3-1 से हराने में सफलता पाई। कप्तान रानी रामपाल ने तीसरे ही मिनट में भारत को बढ़त दिला दी। इसके बाद ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने 45वें और 60वें मिनट में गोल कर टीम की जीत सुनिश्वित की। कानोन मोरी ने जापान के लिये एकमात्र गोल 11वें मिनट में किया। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर पहले ही 2020 ओलंपिक क्वालीफायर के अंतिम दौर के लिये क्वालीफाई कर चुकी है। भारतीय कप्तान रानी को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला वहीं फ़ाइनल में दो गोल करने वाली ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर को शीर्ष स्कोरर का पुरस्कार मिला।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO