भारत
प्रधानमंत्री ने आर्थिक नीति पर की अर्थशास्त्रियों के साथ बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थशास्त्रियों और विसेषज्ञों के महत्वपूर्ण बैठक में आर्थिक नीति पर चर्चा की। बैठक में 40 अर्थशास्त्रियों और अलग अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने भाग लिया। यह बैठक ‘इकोनॉमिक पॉलिसी-द रोड अहेड’ की थीम पर नीति आयोग द्वारा आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान जिन मुद्दों पर चर्चा हुई, उनमें रोजगार और मैक्रो- इकोनॉमी, कृषि और जल संसाधन, निर्यात, शिक्षा व स्वास्थ्य प्रमुख हैं।प्रधानमंत्री ने सभी लोगों को अर्थव्यवस्था से जुड़े जाटिल मुद्दों पर सुझाव देने पर धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी सरकार सुझावों को अमल में लाने का प्रयास करेगी। बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राव इंद्रजीत सिंह ,नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार और केंद्र सरकार व नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।