पंजाब

बरगाड़ी के मुख्य आरोपी के जेल में हमले के दौरान मारे जाने के बाद कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा तथ्यों की जांच के आदेश

Posted on

राज्यभर में सुरक्षा प्रबंध मज़बूत, मुख्यमंत्री द्वारा दोषियों को कड़ी सज़ा की चेतावनी
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने न्यू नाभा जेल में बरगाड़ी बेअदबी मामले के मुख्य दोषी पर हुए घातक हमले की जांच के हुक्म जारी किये हैं और उन्होंने हमलावरों के लिए सख़्त सजा की चेतावनी दी है।एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार ए.डी.जी.पी. जेल रोहित चौधरी तथ्यों की जांच कमेटी के प्रमुख होंगे और कमेटी को तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है। दोषी महेन्दरपाल बिट्टू की हत्या में अनिवार्य न्यायिक जांच के अलावा यह जांच होगी। बिट्टू को पिछले साल गिरफ़्तार किया गया था।इस हमले के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने राज्यभर में कड़े सुरक्षा प्रबंध करने के हुक्म दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी समुदायों को शान्ति बनाए रखने और अफ़वाहों से बचने की अपील की है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि हमलावरों को इस जुर्म के लिए कड़ी सज़ा का सामना करना पड़ेगा।प्रवक्ता के अनुसार यह घटना शाम 5:15 बजे उस समय घटी जब बिट्टू पर दूसरे कैदियों ने हमला कर दिया। उसे नाभा के सिविल अस्पताल में लेजाया गया जहाँ उसे मृतघोषित कर दिया गया।प्रवक्ता के अनुसार प्राथमिक जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि फरीदकोट के बिट्टू (49) पर गुरसेवक सिंह और मनिन्दर सिंह द्वारा हमला किया गया जोकि एक कत्ल के केस में जेल में थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO