संसार

पाकिस्तान में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, कई घायल

Posted on

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक यात्री ट्रेन के खड़ी मालगाड़ी से टकरा जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक हादसे में जिन्ना एक्सप्रेस के चालक और उसके दो सहायकों की मौत हो गई जबकि घायलों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मलबे के कारण रेल यातायात कुछ घंटों के लिये बाधित रहा जिसकी वजह से हैदराबाद और कोटरी रेलवे स्टेशन पर यात्री काफी देर तक फंसे रहे। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची से आ रही ट्रेन लाहौर जा रही थी जो पीछे से खड़ी मालगाड़ी में जा घुसी। अधिकारी ने बताया कि टक्कर के कारण कोयला लेकर यूसुफवाला जा रही मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए।ट्रेन की आवाजाही बहाल करने के वास्ते मलबा साफ करने के लिए कर्मचारियों और मशीनों को काम पर लगाया गया और कई दल बचाव कार्य में लगे हुए थे। अधिकारी ने कहा कि मालगाड़ी को क्षतिग्रस्त डिब्बों से अलग कर एक रेलवे स्टेशन पर ले जाया गया। रेल मंत्री ने मामले की जांच 24 घंटे के भीतर पूरी करने के निर्देश जारी किए हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO