पंजाब

नकली अनुसूचित जाति सर्टीफिकेट बनवाने वाले तीन व्यक्तियों के खि़लाफ़ कानूनी कार्यवाही आरंभ

Posted on

चंडीगढ़ – नकली अनुसूचित जाति सर्टीफिकेट बनवाने वाले तीन व्यक्तियों के खि़लाफ़ पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग द्वारा कार्यवाही के आदेश जारी किये गए हैं।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती तेजिन्दर कौर ने बताया कि तहसील व जि़ला पटियाला के गाँव आलमपुर निवासी बलवीर सिंह द्वारा शिकायत की गई थी कि गाँव आलमपुर के निवासी साहिब सिंह, भजन सिंह और होशियार सिंह, जो कि राजपूत जाति से सम्बन्धित हैं द्वारा गलत तरीके से अनुसूचित जाति सर्टीफिकेट बनवाए गए हैं।जिस पर कार्यवाही करते हुए आयोग द्वारा डिप्टी कमिश्नर पटियाला को जांच करने के आदेश दिए गए। जांच के दौरान शिकायत को दुरुस्त पाया गया।उन्होंने बताया कि डिप्टी कमिश्नर पटियाला द्वारा तहसीलदार पटियाला को आदेश दिए गए हैं कि उपरोक्त व्यक्तियों के अनुसूचित जाति के बने हुए सर्टीफिकेट रद्द करके पुलिस कार्यवाही की जाए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO