व्यापार

विजीलैंस द्वारा थानेदार रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा थाना अमीर ख़ास, फाजि़ल्का में तैनात सब इंस्पेक्टर, गुरिन्दर सिंह को 23,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया। सब इंस्पेक्टर गुरिन्दर सिंह को शिकायककर्ता करनैल सिंह निवासी गाँव सुखेरा बोदलां जि़ला फाजि़ल्का की शिकायत पर 23,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस को अपनी शिकायत में बताया कि उसके द्वारा दर्ज करवाई शिकायत पर कार्यवाही करने के बदले उक्त सब इंस्पेक्टर द्वारा एक लाख रुपए की माँग की गई है और रिश्वत के पैसे दो किश्तों में देना तय हुए है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके द्वारा पहले ही 27,000 रुपए पहली किश्त के तौर पर अदा किये जा चुके हैं।विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी सब इंस्पेक्टर को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में दूसरी किश्त के 23,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत उक्त दोषी के विरुद्ध फिऱोज़पुर स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO