संसार

अमेरिकी के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस की सुरक्षा में लगी सेंध

Posted on

वॉशिंगटन – अमेरिकी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले राष्ट्रपति भवन जिसे हम सब व्हाइट हाउस के नाम से भी जानते हैं, बुधवार को व्हाइट हाउस की सुरक्षा में सेंध उस वक्त लग गई जब व्हाइट हाउस में अमेरिका की खुफिया सेवाओं ने एक संदिग्ध को यहां से गिरफ्तार किया। यह शख्स व्हाइट हाउस परिसर में एक बैग फेंककर सुरक्षा घेरे से फरार होने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद व्हाइट हाउस की पूरी तरह से घेराबंदी कर दी गई है।व्हाइट हाउस के सुरक्षा अधिकारियों ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया, ‘ आज करीब 2 बजकर 45 मिनट पर एक शख्स ने व्हाइट हाउस परिसर में एक बैग फेंका और भागने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद तुरंत उसे अमेरिका की खुफिया सेवाओं ने हिरासत में ले लिया।’हालांकि सुरक्षा अधिकारियों ने अबतक इस संदिग्ध के नाम का खुलासा नहीं किया है।अमेरिकी खुफिया सेवाओं की ओर से किए गए एक और ट्वीट में लिखा गया, ‘ सुरक्षा सेवा और पुलिस विभाग ने संदिग्ध के बैग को कब्जे में ले लिया है और साथ ही संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। संदिग्ध के खिलाफ गैर-कानूनी तरीके से व्हाइट हाउस में घुसने का मामला दर्ज कर लिया गया है।इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने व्हाइट हाउस के सामने पेन्सिलवेनिया एवेन्यू को बंद कर दिया है। इसके साथ ही लाफायट्टे पार्क को भी बंद कर दिया गया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO