खेल

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019: श्रीलंका का मुक़ाबला मेज़बान इंग्लैंड से

Posted on

इन दनों टीमों के बीच अब तक आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में 10 मुकाबले खेले गये जिसमें से 6 में इंग्लैंड ने बाजी मारी जबकि 4 मैच श्रीलंका की टीम जीतने में सफल रही..सर्वोच्च स्कोर इंग्लैंड ने 333 बनाए वहीं श्रीलंका का हाईएस्ट स्कोर 312 का है वहीं न्यूमतम स्कोर की बात करें तो 137 रन इंग्लैंड ने बनाए है जबकि 136 श्रीलका का न्यूमतम स्कोर है आज जब मेजबान इंग्लैंड का सामना लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर श्रीलंका से होगा तो उनकी नजर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का करने की होगी जबकि श्रीलंका के लिए सेमी में अपने अभियान को जिंदा रखने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है ऐसे में दबाव श्रीलंका के पास होगा। लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर शुक्रवार को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच आईसीसी विश्व कप का 21वां मुकाबला खेला जाएगा तो श्रीलंका को एक ऐसे टीम से सामना करना पड़ेगा जो अपने घरेलू मैदान पर दिन व दिन खतरनाक होते जा रही है अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड प्रदर्शन करने वाली इंग्लैंड की टीम के हौसले बुलंद है पांच मैच खेलकर टीम के 8 अंक है जबकि श्रीलंका के इतने ही मैचों में 4 अंक है जाहिर है अंतिम 4 में पहुंचने का दबाव श्रीलंका के पास है ऐसे में इयोन मोर्गन की अगुवाई में अंग्रेजों के पास अफगानिस्तान वाला प्रदर्शन दोहराने का एक और मौका होगा उनके खतरनाक बल्लेबाज जेम्स विंस, जोनी बेरिस्टो, जो रूट..और खुद इयोन मोर्गन को श्रीलंका के गेंदबाज नुआन प्रदीन और लसित मलिंगा किस तरह रोकेंगे.. यह सवाल कप्तान दिमुथ करूनारत्ने के लिए पहेली बना हुआ है साथ ही इतिहास भी अंग्रेजों को ही फेवर कर रहा है। इन दनों टीमों के बीच अब तक आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में 10 मुकाबले खेले गये जिसमें से 6 में इंग्लैंड ने बाजी मारी जबकि 4 मैच श्रीलंका की टीम जीतने में सफल रही..सर्वोच्च स्कोर इंग्लैंड ने 333 बनाए वहीं श्रीलंका का हाईएस्ट स्कोर 312 का है वहीं न्यूमतम स्कोर की बात करें तो 137 रन इंग्लैंड ने बनाए है जबकि 136 श्रीलका का न्यूमतम स्कोर है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO