जीवन शैली

पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री को स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत लाभ देने के लिए दिया मैमोरैंडम

Posted on

चंडीगढ़ – आज यहाँ पंजाब और चंडीगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू को पंजाब के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभ देने सम्बन्धी एक मेमोरेंडम दिया।इस संबंधी जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार इस मामले पर गंभीरता से विचार करेगी। इस अवसर पर बलविन्दर सिंह जम्मू, पंजाब एंड चंडीगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रधान, जय सिंह छिब्बर, सचिव, हरकंवलजीत सिंह सीनियर पत्रकार, अश्वनी चावला मैंबर, गुरउपदेश सिंह भुल्लर मैंबर उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO