संसार

मेक्सिको ने अमेरिका, कनाडा के साथ नए व्यापार समझौते की पुष्टि की

Posted on

अमेरिका-मैक्सिको-कनाडा समझौता करीब 25 वर्षीय उत्तरी अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौते का अगला चरण है

मेक्सिको ने अमेरिका, कनाडा के साथ नए व्यापार समझौते की पुष्टि की है। मेक्सिको ने नए उत्तर अमेरिकी व्यापार समझौते की जानकारी दी , जिससे अमेरिका के साथ हालिया तनाव के बावजूद उसे अंतिम मंजूरी मिल सके। अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौता के लिये मैक्सिकन सीनेट में पक्ष में 114 वोट पड़े. जबकि इसके खिलाफ केवल चार मत पड़े। मेक्सिको के अर्थव्यवस्था मंत्रालय ने इसे खुली अर्थव्यवस्था के पक्ष में एक स्पष्ट और क्षेत्र में आर्थिक एकीकरण को गहरा करने का संदेश बताया। अमेरिका-मैक्सिको-कनाडा समझौता करीब 25 वर्षीय उत्तरी अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौते का अगला चरण है। इस समझौते में सुधार करने के लिये एक साल से अधिक समय तक चली वार्ताओं के बाद इस पर सहमति बन पाई थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO