पंजाब

ढेसी द्वारा लंदन-अमृतसर उड़ान शुरू करने के लिए यू.के. की ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ मुलाकात

Posted on

अमृतसर देश का सबसे तेज प्रगति करने वाला हवाई अड्डा: ढेसी

चंडीगढ़ – संसदीय हलका सलोह, यू.के. के संसद मैंबर स. तनमनजीत सिंह ढेसी ने लंदन में बर्तानवी संसद में उड्यन और अंतरराष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट मंत्री बैरोनैस वेयर के साथ मुलाकात की।इस मीटिंग के दौरान स. ढेसी ने लंदन-अमृतसर की सीधी उड़ान की माँग करते हुए कहा कि इससे बरतानिया को पर्यटन, संास्कृतिक गतिविधियों और व्यापारिक तौर पर काफ़ी लाभ होगा। उन्होंने मंत्री को बताया कि मई 2019 में भारत के सैंटर फॉर एशिया पैसिफिक एवीएशन (सी.ए.पी.ए.) ने ऐलान किया कि भारत और यूरोप के बीच सीधी हवाई सेवा के लिए इंटरनेट पर सबसे अधिक अमृतसर-हीथ्रो रूट के लिए खोज की गई।स. ढेसी ने कहा कि 2018 से बरतानिया में लंदन-अमृतसर सीधी हवाई उड़ान के लिए मुहिम शुरू किये जाने के बाद अन्यों के अलावा यूके संसद सदस्यों से भी समर्थन मिला है। इस हवाई रूट को फिर से शुरू करवाने सम्बन्धी इस पहलकदमी को पार्टी स्तर से ऊपर उठकर समर्थन मिला है और अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा भी अच्छा समर्थन प्राप्त हुआ है।इस मीटिंग के दौरान बर्तानवी संसद मैंबर ने मंत्री को बताया कि विश्वभर में से रोज़मर्रा के एक लाख से अधिक यात्री श्री हरिमंदर साहिब, अमृतसर के दर्शनों के लिए आते हैं। लंदन एक ग्लोबल धुरी है और यू.के. से अमृतसर आने -जाने वाले श्रद्धालुओं में से ज़्यादातर पंजाबी लंदन में रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अमृतसर में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाल ही में यह पता चला है कि अमृतसर हवाई अड्डा भारत का वर्ष 2018 में सबसे अधिक यात्रियों की आमद वाला हवाई अड्डा बन गया है, जो यहाँ आने वाले बढ़ रहे यात्रीयों की संख्या से पता चलता है।ढेसी ने काफ़ी समय से यह मुहिम जारी रखते हुए इस मुद्दे सम्बन्धी यूके की संसद में भी चर्चा की कि हवाई अड्डों और अंतरराष्ट्रीय एयरलाईनों के लिए यह रूट खोलना यकीनी बनाया जाये।स. तनमनजीत ढेसी ने कहा, ‘‘दुनिया को सांस्कृतिक, पर्यटन और रूहानी मंजिल के साथ जोडऩे के लिए लंदन और अमृतसर के बीच सीधी हवाई उड़ानें बहुत ज़रूरी हैं। उड्डयन मंत्री के साथ मुलाकात करते हुए उन्होंने इस रूट और सीधी हवाई उड़ानों सम्बन्धी पंजाबी भाईचारे की लगातार माँग को उजागर किया और साथ ही कहा कि इससे यू.के. के व्यापार और पर्यटन को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मैं इस मुद्दे सम्बन्धी चर्चा को यूके की संसद और भारतीय केंद्रीय मंत्रियों के साथ भी मीटिंगें जारी रखूँगा जिससे लंदन से अमृतसर की सीधी उड़ानें सफल हों।’’उन्होंने इस महत्वपूर्ण प्रोजैक्ट में अपनी सहायता के लिए ‘फ्लाई अमृतसर पहलकदमी’ नाम की संस्था का भी धन्यवाद किया कि उन्होंने इस उड़ान संबंधी काफ़ी विवरण मुहैया करवाए हैं। इस मीटिंग में बैरोनस वेरे ने कहा कि उनकी ढेसी के साथ बैठक बहुत बढिय़ा रही और लंदन-अमृतसर के बीच सीधी हवाई उड़ानों की मुहिम पर चर्चा की गई। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि यह रूट यू.के. के साथ व्यापार और पर्यटन की संभावना को गतिशीलता देने के साथ साथ देशभर के पंजाबी प्रवासी भाईचारे को धार्मिक यात्रा के लिए उत्साह प्रदान करेगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO