पंजाब

हर ब्लॉक के पाँच गाँवों में सीचेवाल मॉडल लागू किया जायेगा: तृप्त बाजवा

Posted on

महात्मा गांधी सरबत विकास योजना के अंतर्गत अब तक 9 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिला

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा राज्य में विकास कार्यों को निचले स्तर तक सुचारू ढंग से पूर्ण करने और गतिशील बनाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग के ग्रुप की आज यहाँ पंजाब भवन में ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री स. तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा की अध्यक्षता अधीन मीटिंग में फ़ैसला किया गया कि हर ब्लॉक के 5 गाँव सीचेवाल मॉडल के अनुसार विकसित किये जाएंगे। इस मीटिंग में कैबिनेट मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत और श्रीमती रजिया सुलताना के अलावा विधायक कुलजीत सिंह नागरा, कुशलदीप सिंह ढिल्लों, परमिन्दर सिंह पिंकी, दर्शन लाल, बलविन्दर सिंह लाडी और नत्थू राम मौजूद थे।मीटिंग के उपरांत विचारे गए अहम मुद्दों संबंधी जानकारी देते हुए स. तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने बताया कि उसी मॉडल के अंतर्गत गाँवों के छप्पड़ों की सफ़ाई भी की जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से तो यह योजना चलाई ही जायेगी, परन्तु यदि प्रवासी पंजाबी अपने गाँवों की आबो हवा को सुहावना बनाने और गाँवों के रूप को बढिय़ा बनाने के लिए इस स्कीम के साथ जुडऩा चाहते हैं तो उनका स्वागत है।पंचायत मंत्री ने बताया कि ग्रुप सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों के अनुसार किसी भी दी गई ग्रांट का मंतव्य बदलने के अधिकार जिला स्तर पर देने संबंधी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ विचार-विमर्श किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कमेटी के सभी सदस्यों का विचार था कि ऐसा करने से विकास कर्यों में तेज़ी आयेगी और ग्रांट का मंतव्य बदलने के लिए फाईल मंत्री तक भेजने से अनावश्यक देरी हो जाती है।श्री बाजवा ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा महात्मा गांधी सरबत विकास योजना के अंतर्गत राज्यभर के लोगों को विभिन्न स्कीमों के अंतर्गत लाभ देने के लिए लगाए जा रहे कैंपों पर संतोष प्रकट करते हुए समूह सदस्यों ने कहा कि अब इन कैंपों को मासिक की जगह तिमाही लगाया जाये। स. बाजवा ने मीटिंग के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि अब तक लगाए गए कैंपों में 9 लाख से अधिक लोगों को लाभ पहुँचाया गया है। इसके साथ ही एक और अहम जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि लाभार्थियों की सुविधा के लिए विभाग द्वारा एक ‘मोबाईल एप’ तैयार किया जा रहा है जिससे घर बैठा कोई भी लाभार्थी किसी भी स्कीम संबंधी अपना स्टेटस चैक कर सकेगा।पंचायत मंत्री ने कमेटी के सदस्यों के साथ जानकारी साझा करते हुए कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजग़ार गारंटी स्कीम मनरेगा के अंतर्गत काम पूरी तेज़ी से करवाए जा रहे हैं। परन्तु उन्होंने साथ ही कहा कि किसी भी कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न होने दिया जाये और सभी कार्य पारदर्शी ढंग से करवाए जाएँ। उन्होंने कहा कि यदि मनरेगा के कार्यों में रिश्वतख़ोरी या लापरवाही करता कोई पाया गया तो उसके खि़लाफ़ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।आज की इस मीटिंग में श्री अनुराग वर्मा प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग, श्री गुरकिरत कृपाल सिंह विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, पंजाब, श्रीमती तनू कश्यप संयुक्त विकास कमिश्नर ग्रामीण विकास विभाग, श्री राज कमल चौधरी आई.ए.एस, श्री बलविन्दर सिंह आई.ए.एस, श्री दविन्दर सिंह आई.ए.एस और श्री केशव हिंगोनिया आई.ए.एस भी शामिल थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO