पंजाब

नगर पंचायत तलवाड़ा और भादसों के आम चुनाव/नगर निगम/म्यूंसिपल कौंसिल/नगर पंचायतों के 18 वार्डों के वोटरों को 21 जून की छुट्टी

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब सरकार द्वारा आज एक अधिसूचना जारी करके नगर पंचायत तलवाड़ा और भादसों के आम चुनाव और नगर निगम/म्यूंसिपल कौंसिलों/नगर पंचायतों के 18 वार्डों की उप चुनाव के मद्देनजऱ 21 जून, 2019 दिन शुक्रवार को सम्बन्धित चुनाव हलकों में सरकारी दफ़्तरों, बोर्डों, निगमों और शैक्षिक संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि उप चुनाव नगर निगम अमृतसर के वार्ड नं. 50 और 71, नगर निगम बठिंडा के वार्ड नं. 30, नगर निगम फगवाड़ा के वार्ड नं. 30 और 35, नगर निगम मोगा के वार्ड नं. 20, नगर कौंसिल उड़मुड़ टांडा के वार्ड नं. 4, नगर कौंसिल संगरूर के वार्ड नं.23, नगर कौंसिल धुरी के वार्ड नं. 6, नगर कौंसिल मलेरकोटला वार्ड नं. 29, नगर कौंसिल धारीवाल के वार्ड नं. 2, नगर कौंसिल दोराहा के वार्ड नं. 4, नगर कौंसिल बुढलाढा के वार्ड नं. 18, नगर कौंसिल ढिल्लवां के वार्ड नं. 2 और 11, नगर कौंसिल फिऱोज़पुर के वार्ड नं. 8, नगर कौंसिल अबोहर के वार्ड नं. 22 और नगर पंचायत लोहियाँ ख़ास के वार्ड नं. 6 में हो रहे हैं और यदि कोई इन नगर निगम/म्यूंसिपल कौंसिलों/नगर पंचायतों का वोटर है और सम्बन्धित चुनाव हलके से बाहर ड्यूटी करता है और वह वोट डालने के लिए छुट्टी की माँग करता है तो सम्बन्धित अथॉरिटी द्वारा उसके दस्तावेज़ देखने के उपरांत उसे वोट डालने के लिए तारीख़ 21.06.2019 (शुक्रवार) की विशेष छुट्टी दे दी जाये। यह छुट्टी कर्मचारियों के छुट्टियों के खाते में से नहीं काटी जायेगी।प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 21 जून 2019 को नगर निगम/ म्यूंसिपल कौंसिलों/नगर पंचायतों के वोटर जो कि व्यापारिक संस्थानों, फ़ैक्ट्रियों और दुकानों पर काम करते हैं उनको भी पेड छुट्टी का ऐलान किया गया है जिससे वह अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO