ऊना

मुख्यमंत्री ने किया राईफलमैन अनिल जसवाल की शहादत पर शोक व्यक्त

Posted on

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारतीय सेना में राईफलमैन अनिल कुमार जसवाल की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। अनिल कुमार जिला ऊना की बंगाणा तहसील के गांव सरोह के रहने वाले थे, जो सोमवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक आतंकी हमले में शहीद हुए।मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि अनिल कुमार जसवाल ने आतंकियों से लड़ते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।उन्होंने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीद जवान के परिवार की हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO