संसार
लेफ्टिनेंट जनरल हमीद बने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के प्रमुख
इस्लामाबाद – पाकिस्तानी सेना ने लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद को खुफिया एजेंसी आइएसआइ का प्रमुख नियुक्त किया है। सेना के कई अन्य शीर्ष पदों पर भी बदलाव किए गए हैं।हमीद को लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर की जगह पर इंटर सर्विस इंटेलीजेंस (आइएसआइ) का महानिदेशक बनाया गया है। मुनीर को स्थानांतरित करते हुए गुजरावाला का कमांडर नियुक्त किया गया है।नावीद मुख्तार की सेवानिवृत्ति के बाद गत वर्ष अक्टूबर में मुनीर को आइएसआइ प्रमुख बनाया गया था। पाकिस्तानी सेना ने 12 अप्रैल को हमीद को प्रोन्नति देते हुए जनरल हेडक्वार्टर में तैनाती दी थी। जियो न्यूज के अनुसार, वह पहले आइएसआइ में काउंटर इंटेलीजेंस विंग प्रमुख रह चुके हैं।