पंजाब

सरकारिया ने आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री के तौर पर प्रभार संभाला

Posted on

अवैध कॉलोनियां बनाने वालों को सख्त ताडऩा

चंडीगढ़ – जल स्रोत और खनन मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने आज आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग का प्रभार भी संभाल लिया है। पुड्डा भवन, मोहाली में प्रभार संभालने के बाद विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान सरकारिया ने अवैध कॉलोनियां बनाने वालों के खि़लाफ़ सख्त कार्यवाही करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आगामी समय में कॉलोनाईज़ों को किसी भी कीमत पर अवैध कॉलोनियां नहीं बनाने दी जाएंगी।उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार काम करने वालों को विभाग द्वारा हर तरह का सहयोग दिया जायेगा। सरकारिया ने कहा कि शहरों के विकास और योजनाबंदी में आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग की अहम भूमिका है इसलिए इस विभाग के कामकाज को और जन-समर्थकी और पारदर्शी बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को तनदेही और ईमानदारी के साथ काम करने की हिदायतें दी। इससे पहले आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव विन्नी महाजन ने सुखबिन्दर सिंह सरकारिया को विभाग के कामकाज से अवगत करवाया और विभिन्न ब्रांचों के अधिकारियों के साथ जान-पहचान करवाई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी और असरदार ढंग से लागू करने में विभाग द्वारा किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO