हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने संत कबीर जयन्ती के अवसर पर लोगों को दी बधाई

Posted on

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने संत कबीर जयन्ती के उपलक्ष्य पर राज्य के लोगों को बधाई दी। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर 15वीं शताब्दी के क्रांतिकारी संत, कवि व समाज सुधारक थे। संत कबीर ने सभी धर्मों में एकता को सर्वोच्च माना व उसका प्रचार किया। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने दोहे और भक्ति गीत लिखे, जो परमात्मा की महानता को दर्शाते है। उन्होंने कहा कि संत कबीर की शिक्षाएं आज के युग में अत्यन्त प्रासंगिक है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO