संसार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा आतंकवाद के खिलाफ साथ मिलकर लड़ने की जरुरत

Posted on

विदेश मंत्री एस जयशंकर ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे पहुंचे, जहां वो एशिया सीआईसीए शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, विदेश मंत्री ने सम्मेलन में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ मिलकर सामूहिक प्रयास करने की जरुरत है।विदेश मंत्री एस जयशंकर एशिया सीआईसीए शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे पहुंचे। सीआईसीए एशिया में शांति, सुरक्षा एवं स्थिरता और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एशिया स्तर का एक फोरम है। दुशांबे में आयोजित पांचवें शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय “एक सुरक्षित और अधिक समृद्ध सीआईसीए क्षेत्र के लिए साझा दृष्टिकोण” है।विदेश मंत्री ने सम्मेलन में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ साथ मिलकर प्रयास करने की जरुरत है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर पांचवें सीआइसीए सम्मेलन में भाग लेने तजाकिस्तान के दुशांबे में मौजूद हैं। दुशांबे में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 5वें समिट के दौरान कहा कि ‘इंटरनेशनल सोलर अलायंस की हमारी पहल को भारी समर्थन मिला है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO