मनोरंजन
इमरान हाशमी-जॉन अब्राहम की गैंगस्टर फिल्म के नाम का हुआ ऐलान, ‘मुंबई सागा’ में एक साथ दिखेंगे कई दमदार कलाकार
बीते दिनों ही हमने आपको खबर दी थी कि इमरान हाशमी और जॉन अब्राहम की जोड़ी जल्दी ही सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार एंट्री करने वाली है। इन दोनों को पहली बार दर्शक रुपहले पर्दे पर एक साथ दिख सकेंगे। 1980-90 के दशक की मुंबई में फैले गैंगस्टर राज की कहानी पर निर्देशक संजय गुप्ता अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम है ‘मुंबई सागा’। फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।खास बात ये है कि इस फिल्म में सिर्फ जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी ही नहीं बल्कि ढेर सारे दमदार कलाकार ऑन स्क्रीन दिखाई देने वाले है। फिल्म में इन दोनों लीड स्टार के अलावा जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, रोनित रॉय और अमोल गुप्ते जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता करेंगे।संजय बीती दफा ऋतिक रोशन और यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘काबिल’ लेकर आए थे। इस फिल्म को हालांकि खास तारीफें नहीं मिली थी लेकिन संजय गुप्ता के खाते में जरुर ‘कांटे’, ‘शूटआउट एड वडाला’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी धारदार फिल्में है। संजय गुप्ता ने साल 1994 में फिल्म ‘आतिश’ के साथ बतौर निर्देशक अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। संजय गुप्ता जॉन अब्राहम के साथ दो-दो हिट फिल्में दे चुके हैं और इसीलिए वो उनके फेवरेट एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है।इस फिल्म के बारे में बताते हुए निर्देशक संजय गुप्ता ने कहा था, ‘ये मेरी जॉन के साथ तीसरी फिल्म है। इमरान के साथ मैं पहली बार काम करने वाला हूं और इसीलिए काफी एक्साइटेड हूं। मैं हमेशा से ही उनके साथ काम करना चाहता था। लेकिन तब ऐसा हो नहीं सका और मैं इस फिल्म में बिजी था। मैं कह सकता हूं कि ये मेरी घर वापसी है।’फिल्म की शूटिंग अगले महीने ही शुरू हो जाने वाली है। जबकि इसे रिलीज साल 2020 में किया जाएगा। इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुराधा गुप्ता प्रोड्यूस करने वाले है।