संसार

अफगानिस्तान आत्मघाती हमले में 11 की मौत

Posted on

अफगानिस्तान के जलालाबाद में पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए हए आत्मघाती हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत। मरने वालों में 5 आम नागरिक चार पुलिसकर्मी। इस्लामिक स्टेट ने ली हमले की ज़िम्मेदारी।अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद में एक आत्मघाती हमलावर ने पुलिस की जांच चौकी के निकट खुद को उड़ा लिया। इस आत्मघाती हमले में 11 लोग मारे गए और 13 घायल हो गये। प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्ला खोगयानी ने बताया कि इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन की अफगान शाखा ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले का निशाना सुरक्षा बल थे और घायलों में से कई पुलिसकर्मी हैं।मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है, वहीं तीन बच्चे घायल हुए हैं। अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों पर लगभग रोजाना तालिबान और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी हमले करते हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO