पंजाब
पंजाब विधान सभा की विभिन्न कमेटियाँ गठित, नोटिफिकेशन जारी
स्पीकर राणा के.पी. सिंह द्वारा कमेटियों के चेयरमैनों और सदस्यों की सूची जारी
चंडीगढ़ – पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह द्वारा साल 2019-20 के लिए सदन की विभिन्न कमेटियों के चेयरमैन और मैंबर नामज़द किये गए हैं। इस सम्बन्धी आज नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।इस संबंधी एक प्रवक्ता ने बताया कि कुल 13 कमेटियों के चेयरमैनों और सदस्यों की सूची जारी की गई है। विभिन्न कमेटियों के नाम और विवरण इस प्रकार हैं:लोक लेखा कमेटी का चेयरमैन श्री कुलतार सिंह संधवां को बनाया गया है जबकि सदस्यों में श्री रणदीप सिंह नाभा, श्री सुरजीत सिंह धीमान, श्री संगत सिंह गिलजिय़ां, श्री रमनजीत सिंह सिक्की, श्री नवतेज सिंह चीमा, श्री फतेहजंग सिंह बाजवा, श्री बलविन्दर सिंह, श्री अरुण डोगरा, श्री लखवीर सिंह लक्खा, श्री कुलवंत सिंह पंडोरी, श्री परमिन्दर सिंह ढींडसा और श्री दिलराज सिंह भून्दड़ शामिल हैं।सरकारी कारोबार कमेटी का चेयरमैन श्री कुलजीत सिंह नागरा को बनाया गया है जबकि सदस्यों के तौर पर श्री दर्शन सिंह बराड़, श्री रजनीश कुमार बब्बी, श्री अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग, श्री सुखविन्दर सिंह डैनी बंडाला, श्री राजिन्दर बेरी, श्री पवन कुमार आदिया, श्री दविन्दर सिंह घुबाया, श्री संतोख सिंह, श्री अमन अरोड़ा, श्री कंवर संधू, श्री प्रकाश सिंह बादल और श्री पवन कुमार टीनू को शामिल किया गया है।अनुमान कमेटी का चेयरमैन श्री हरदयाल सिंह कम्बोज को लगाया गया है और इसके सदस्यों में श्री मदन लाल जलालपुर, श्री जोगिन्द्र पाल, श्री सुनील दत्ती, श्री धर्मवीर अग्निहोत्री, श्री सुशील कुमार रिंकू, श्री अरुण डोगरा, श्री हरजोत कमल सिंह, श्री दलवीर सिंह गोल्डी, श्री जय कृष्ण सिंह रोड़ी, श्रीमती सरवजीत कौर माणूके, श्री बिक्रम सिंह मजीठिया और श्री हरिन्दरपाल सिंह चन्दूमाजरा शामिल हैं।अनुसूचित जातियों, अनुसूचित कबीलों और पिछड़ी श्रेणियों के कल्याण के लिए कमेटी का चेयरमैन श्री नत्थू राम को लगाया गया है और मैंबर के तौर पर श्री सुरजीत सिंह धीमान, श्री निर्मल सिंह, श्री जोगिन्द्र पाल, श्री संतोख सिंह, चौधरी सुरिन्दर सिंह, श्री पवन कुमार आदिया, डा. राज कुमार चब्बेवाल, श्रीमती सत्कार कौर, श्री कुलवंत सिंह पंडोरी, श्रीमती सरवजीत कौर माणूके, श्री बलदेव सिंह खैहरा और श्री सुखविन्दर कुमार को शामिल किया गया है।हाऊस कमेटी का चेयरमैन श्री अजायब सिंह भट्टी, डिप्टी स्पीकर (पद के आधार पर सभापति) को बनाया गया है जबकि मैंबर में श्री अमरीक सिंह ढिल्लों, श्री रमनजीत सिंह सिक्की, श्री प्रकट सिंह पोआर, श्री सुखविन्दर सिंह डैनी बंडाला, श्री हरजोत कमल सिंह, श्री अमन अरोड़ा, श्री बुद्ध राम और श्री एन.के. शर्मा शामिल हैं।स्थानीय संस्थाओं और पंचायती राज इकाईयों सम्बन्धी कमेटी का चेयरमैन श्री हरप्रताप सिंह अजनाला को बनाया गया है जबकि सदस्यों में श्री अमित विज्ज, श्री सुनील दत्ती, श्री राजिन्दर बेरी, श्री संजीव तलवाड़, श्री कुलदीप सिंह वैद्य बुलारा, श्री कुलबीर सिंह ज़ीरा, श्री प्रीतम सिंह कोटभायी, श्री जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल, प्रो. बलजिन्दर कौर, श्री शरनजीत सिंह ढिल्लों, श्री लखबीर सिंह लोधीनंगल और श्री अरुण नारंग के नाम शामिल हैं।सरकारी आश्वासनों सम्बन्धी कमेटी का चेयरमैन श्री परमिन्दर सिंह पिंकी को बनाया गया है और सदस्यों के तौर पर श्री दर्शन सिंह बराड़, श्री निर्मल सिंह, श्री बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा, श्री हरमिन्दर सिंह गिल, श्री गुरप्रीत सिंह, श्री कुलबीर सिंह ज़ीरा, श्री प्रीतम सिंह कोटभायी, श्री बलदेव सिंह, श्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, श्री शरनजीत सिंह ढिल्लों, श्री कंवरजीत सिंह और श्री सिमरजीत सिंह बैंस को शामिल किया गया है। अधीन विधान कमेटी का चेयरमैन श्री तरसेम सिंह डी.सी. को लगाया गया है जबकि सदस्यों में श्री राकेश पांडे, श्री संगत सिंह गिलजिय़ां, श्री अमित विज्ज, श्री हरमिन्दर सिंह गिल, श्री अवतार सिंह जूनियर, श्री सुखजीत सिंह, श्री हरविन्दर सिंह फुलका, श्री मनजीत सिंह, श्री परमिन्दर सिंह ढींडसा, श्री एन.के. शर्मा, श्री बलविन्दर सिंह बैंस और एडवोकेट जनरल शामिल हैं।पटीशन कमेटी का चेयरमैन श्री गुरकीरत सिंह कोटली को बनाया गया है जबकि सदस्यों में नवतेज सिंह चीमा, श्री गुरप्रीत सिंह, श्री सुखपाल सिंह भुल्लर, श्री अंगद सिंह, श्री संजीव तलवाड़, श्री लखवीर सिंह लक्खा, श्री दलवीर सिंह गोल्डी, श्री अमरजीत सिंह सन्दोआ, श्रीमती रुपिन्दर कौर रूबी, श्री हरिन्दरपाल सिंह चन्दूमाजरा, श्री कंवरजीत सिंह और श्री दिनेश सिंह शामिल हैं।मेज़ पर रखे गए /रखे जाने वाले कागज़-पत्रों सम्बन्धी कमेटी का चेयरमैन श्री गुरप्रताप सिंह वडाला को लगाया गया है और सदस्यों में श्री बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा, श्री रजनीश कुमार बब्बी, श्री बलविन्दर सिंह, चौधरी सुरिन्दर सिंह, श्रीमती सत्कार कौर, श्री दविन्दर सिंह घुबाया, श्री राजिन्दर सिंह, श्री सुखपाल सिंह खैहरा और श्री पिरमल सिंह धौला शामिल हैं।पुस्तकालय कमेटी का चेयरमैन श्री सुरिन्दर कुमार डावर को बनाया गया है जबकि सदस्यों में डा. राज कुमार, श्री दर्शन लाल, श्री सुशील कुमार रिंकू, श्री सुखजीत सिंह, श्री हरदेव सिंह लाडी, श्री नाजऱ सिंह मानशाहिया, श्री जय कृष्ण सिंह रोड़ी और श्री लखबीर सिंह लोधीनंगल शामिल हैं।सवाल और हवाला कमेटी का चेयरमैन श्री इन्दरबीर सिंह बुलारिया को बनाया गया है जबकि सदस्यों के तौर पर श्री मदन लाल जलालपुर, श्री सुखपाल सिंह भुल्लर, श्री अंगद सिंह, श्री राजिन्दर सिंह, श्री हरदेव सिंह लाडी, श्री बुद्ध राम, श्री मनजीत सिंह और श्री बलदेव सिंह खैहरा को शामिल किया गया है।विशेष अधिकार कमेटी का चेयरमैन श्री कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों को लगाया गया है और सदस्यों में श्री अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग, श्री प्रगट सिंह, श्री फतेहजंग सिंह बाजवा, श्री धर्मवीर अग्निहोत्री, श्री अवतार सिंह जूनियर, श्री दर्शन लाल, श्री कुलदीप सिंह वैद्य बुलारा, श्री जगदेव सिंह, श्री अमरजीत सिंह सन्दोआ, श्री पवन कुमार टीनू और श्री सुखविन्दर कुमार शामिल हैं।