पंजाब

चन्नी द्वारा दुनिया भर के कला और साहित्य प्रेमियों को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें गुरूपर्व समागमों में शामिल होने का न्यौता

Posted on

पर्यटन और सांस्कृतिक मंत्री ने पंजाब कला परिषद के चेयरमैन सुरजीत पातर के साथ मीटिंग की
चंडीगढ़ – पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामले संबंधी मंत्री श्री चरनजीत सिंह चन्नी ने दुनिया भर में बसने वाले कला और साहित्य प्रेमियों को पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे श्री गुरु नानक देव जी के 550वें गुरूपर्व के समागमों में शामिल होने का न्यौता दिया है। यह बात आज उन्होंने पंजाब कला परिषद् के चेयरमैन डा. सुरजीत पातर और सचिव जनरल डा. लखविन्दर सिंह जौहल के साथ मीटिंग करने के उपरांत यहाँ जारी प्रैस बयान में कही।इस मौके पर डा. पातर ने कैबिनेट मंत्री श्री चन्नी को अवगत करवाया कि परिषद् द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें गुरूपर्व सम्बन्धी साल भर के प्रोग्राम बनाए गए हैं जो कि राज्य के विभिन्न स्थानों में करवाए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने इन प्रोग्रामों की सराहना करते हुए कला परिषद् को कहा है कि वह एक व्यापक नक्शा बनाएं जिसके अंतर्गत नवंबर महीने में होने वाले 550वें गुरूपर्व समागम में पंजाब के अलावा देश और विदेशों से कला और साहित्य प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल हो सकें। श्री चन्नी ने बताया कि कला परिषद् द्वारा जहाँ सेमीनार, भाषण मुकाबले आदि करवाए जा रहे हैं वहीं कई स्थानों पर नाटक भी खेले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को आज की नयी पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए आधुनिक साधनों जैसे लाईट एंड साऊंड और लेजऱ शो आदि भी करवाए जाएँ। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए यह ऐतिहासिक पल है जिसको यादगार बनाने के लिए उनका विभाग पूरी ताकत लगा देगा।इससे पहले डा. पातर और डा. जौहल ने नये बने पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री के साथ मुलाकात करके गुलदस्ता भेंट करके शुभकामनाएँ दी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO