जीवन शैली

छप्पड़ों की सफ़ाई मुहिम में अधिक-से-अधिक लोगों के सम्मिलन को यकीनी बनाया जाये-तृप्त बाजवा

Posted on

‘हर ब्लॉक के पाँच गाँवों में सीचेवाल मॉडल लागू किया जाये’
चंडीगढ़ – पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने आज यहाँ विभाग द्वारा राज्य भर में शुरू की गई छप्पड़ों की सफ़ाई मुहिम की प्रगति का जायज़ा लेने के बाद विभाग के अधिकारियों को कहा कि इस मुहिम में गाँवों के लोगों के अधिक-से-अधिक सम्मिलन को यकीनी बनाया जाये। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के इच्छुक नतीजे तभी हासिल किये जा सकते हैं अगर गाँवों के लोग इस कार्य को अपना प्रारंभिक फज़ऱ् समझ कर अपनाएं।पंचायत मंत्री श्री बाजवा ने विभाग के अधिकारियों को वीडियो कान्फ्ऱेंस के द्वारा संबोधन करते हुए कहा कि गाँवों के छप्पड़ों में से हर साल कीचड़ निकालकर इनको साफ़ रखना इसलिए लाजि़मी है क्योंकि इससे बारिश का पानी धरती में डाल कर इसका स्तर ऊँचा उठाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब के सामने सबसे बड़ी चुनौती ख़तरनाक हद तक नीचे जा रहे भूमिगत जल के स्तर को रोकना है। श्री बाजवा ने अधिकारियों को कहा कि इस मुहिम के अंतर्गत गाँवों के लोगों को पानी को सोच समझ कर प्रयोग करने सम्बन्धी भी जागरूक किया जाये।श्री बाजवा ने अधिकारियों को कहा कि वह हर ब्लॉक के कम-से-कम पाँच गाँवों में निकासी पानी को संशोधित करके पुन: बरतने का सीचेवाल मॉडल लागू करें जिससे इस मॉडल को अपनाने के लिए दूसरे गाँवों के लोगों को भी उत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि गाँवों के लोगों में साझे काम करने की अथाह शक्ति है, ज़रूरत सिफऱ् उनको योग्य नेतृत्व देने की है।पंचायत मंत्री ने इस मुहिम में बेहतरीन कारगुज़ारी दिखाने वाले अधिकारियों की सराहना करते हुए थोड़ा पीछे रह गए अधिकारियों को कहा कि आने वाले दिनों में वह और मेहनत करें। श्री बाजवा ने फील्ड अधिकारियों को यह भी कहा कि वह इस मुहिम को अगले साल से और असरदार ढंग से लागू करने के लिए अपने सुझाव और इस साल आईं दिक्कतों सम्बन्धी विस्तार सहित रिपोर्ट ज़रूर भेजें।इससे पहले विभाग के वित्तीय सचिव ने छप्पड़ों की सफ़ाई मुहिम की ब्लॉक संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के कुल 13,124 गाँवों में से 6399 गाँवों के छप्पड़ों की सफ़ाई का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है, जिनमें से 2699 गाँवों के छप्पड़ों में से पानी और 926 गाँवों के छप्पड़ों में कीचड़ भी निकाला जा चुका है।मिशन तंदुरुस्त पंजाब के डायरैक्टर काहन सिंह पन्नू ने इस मौके पर अपने संबोधन में अधिकारियों को कहा कि आने वाले पंद्रह दिनों में छप्पड़ों की इस सफ़ाई मुहिम को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि जहाँ बहुत से अधिकारी पूरी तनदेही से मुहिम की सफलता के लिए काम कर रहे हैं वहीं कई स्थानों पर केवल खानापूर्ती की उदाहरणें भी सामने आईं हैं जो इस मुहिम के लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकती हैं। श्री पन्नू ने कहा कि वह इन तीन छुट्टियों में पंजाब के सभी जिलों का दौरा करके मुहिम का मौके पर जाकर जायज़ा लेंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO