भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे एससीओ बैठक के लिए रवाना

Posted on

शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय यात्रा पर किर्गिस्तान की यात्रा पर होंगे रवाना। बिश्केक जाने के लिए पाकिस्तान के हवाईक्षेत्र का नहीं करेंगे इस्तेमाल। पीएम का विमान ओमान, ईरान और मध्य एशियाई देशों के ज़रिए करेगा यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर किर्गिज़स्तान की यात्रा पर होंगे। प्रधानमंत्री आज दोपहर दो बजे के बाद राजधानी बिश्केक पहुंचेंगे। वे चीन,रूस सहित किर्गिज़स्तान से भी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। एक्ट ईस्ट पॉलिसी के बाद भारत का ज़ोर मध्य एशिया के सहयोग और सहभागिता बढ़ाने पर है। इस इलाक़े से भारत के संबंध सिल्क रूट समय से ही है। भारत का इस क्षेत्र से सहयोग बढ़ाने के संकेत किर्गिज़स्तान के राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बुलाकर दे दिया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO