जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद

Posted on

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि राज्य पुलिस के एक इंस्पेक्टर सहित पांच अन्य घायल हो गए. मुठभेड़ में एक आतंकवादी भी मारा गया. अधिकारियों ने बताया कि कम से कम दो आतंकवादियों ने अनंतनाग के व्यस्त केपी रोड पर सीआरपीएफ के गश्ती दल पर स्वचालित राइफलों से गोलीबारी की और हथगोले फेंके. अनंतनाग थाने के एसएचओ अरशद अहमद भी हमले में घायल हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया है.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO