पंजाब

पंजाब और ए.ए.आई. द्वारा आई.ए.एफ. स्टेशन हलवारा में नया इंटरनेशनल सिविल एयर टर्मिनल स्थापित करने के लिए समझौता सहीबद्ध

Posted on

चंडीगढ – पंजाब सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ए.ए.आई) द्वारा आई.ए.एफ. स्टेशन हलवारा, लुधियाना में सांझे उद्यम के अंतर्गत न्यू- इंटरनेशनल सिविल एयर टर्मिनल स्थापित करने के लिए एक समझौता सहीबद्ध किया गया है। जि़क्रयोग्य है कि पंजाब सरकार द्वारा इस कार्य के लिए पहले एम.ओ.सी.ए. और एयरपोर्टज़ अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ए.ए.आई.) के साथ समझौता किया गया था। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के मुख्य सचिव श्री करन अवतार सिंह और ए.ए.आई. के चेयरमैन श्री गुरप्रसाद महापात्रा की हाजिऱी में इस समझौते पर पंजाब सरकार द्वारा शहरी उड्डयन विभाग के प्रमुख सचिव श्री तेजवीर सिंह और एयरपोर्टज़ अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ई.डी. श्री जी.डी. गुप्ता द्वारा हस्ताक्षर किये गए। यह प्रोजैक्ट एयरपोर्टज़ अथॉरिटी ऑफ इंडिया और पंजाब सरकार की सांझेदारी से शुरू किया जाएगा जिसमें एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा 51 फीसदी हिस्सेदारी और पंजाब सरकार गलाडा द्वारा हिस्सेदारी 49 फीसदी डाली जाएगी। इस समझौते के अंतर्गत एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया नये एयरपोर्ट के विकास सम्बन्धी सभी पूँजी खर्च करेगी जबकि पंजाब सरकार इसमें 135.54 एकड़ ज़मीन मुफ़्त में मुहैया करवाएगी। इसके अलावा सांझेदारी के अंतर्गत सभी ऑपरेशनल, प्रबंधक और रख-रखाव जिसमें रिपेयर भी शामिल है, वहन किये जाएंगे। गौरतलब है कि यह उम्मीद की जा रही है कि इस प्रोजैक्ट का पहला चरण अथवा नये अंतरराष्ट्रीय सिविल एनक्लेव का विकास, जिसमें 4-सी टाईप के एयरक्राफ्ट अगले 2 सालों में उडऩे शुरू हो जाएंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO