भारत

अरुणाचल के लीपो में मिला लापता विमान एएन-32 का मलबा

Posted on

ए एन-32 विमान का मलबा अरुणाचल प्रदेश के लीपो में मिल गया है, 3 जून को असम से अरुणाचल जाते हुए विमान हादसे का शिकार हुआ था। वायुसेना की ओर से इसकी पुष्टि की गई है,भारतीय वायुसेना ने लापता ए एन-32 विमान के मलबे का पता लगा लिया है। वायुसेना के एक हैलीकॉप्टर ने मलबे को अरुणाचल प्रदेश के सियांग जि़ले में लीपो से 16 किलोमीटर उत्‍तर में पाया। लगभग 12 हजार फीट की ऊंचाई पर IAF Mi-17 हेलीकॉप्टर ने इसकी खोज की। वायु सेना ने ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी। पिछले सोमवार को यह विमान 13 लोगों को लेकर जोरहाट से मेन्‍चुका की उड़ान पर था और बाद में इसका सम्‍पर्क नियंत्रण कक्ष से टूट गया था। सेना, नौसेना, वायुसेना और स्‍थानीय प्रशासन ने विमान का पता लगाने के लिए व्‍यापक खोज अभियान शुरू किया था लेकिन ख़राब मौसम और घने जंगल के कारण अभियान प्रभावित रहा।विमान में सवार लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के प्रयास जारी है। हालांकि मलबे के मिलने वाले इलाके में घने जंगल हैं और वहां तक पहुंचना काफी कठिन है। ऐसे में मलबे वाली जगह पर कमांडोज को हेलिकॉप्टर से उतारा जाएगा और ग्राउंड पार्टी को वहां तक पहुंचने में 1 से 2 दिन लग सकते हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO