भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे नये मंत्री परिषद को संबोधित

Posted on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने नये मंत्री परिषद की पहली बैठक को संबोधित करेंगे, सरकार के कार्यक्रमों और कार्ययोजनाओं की जानकारी भी देंगे साथ ही केंद्रीय मंत्री मंडल की बैठक भी करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्‍ली में अपनी नए मंत्री परिषद की पहली बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में प्रधानमंत्री अपनी सरकार के कार्यक्रमों और कार्ययोजनाओं के बारे में जानकारी दे सकते हैं। सरकार के अगले पांच साल के लिए कार्य योजना पर भी चर्चा हो सकती है। मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में मंत्री परिषद की बैठक नियमित रूप से होती थी। प्रधानमंत्री मंत्रियों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और उनके बारे में लोगों को जागरूक करने के संबंध में जानकारी देते थे। आज मंत्रिमंडल की भी बैठक आयोजित की गई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO