पंजाब

विजीलैंस ने रिश्वत लेता ए.एस.आई रंगे हाथों दबोचा

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज शहरी थाना, फिऱोज़पुर में तैनात ए.एस.आई. मेजर सिंह को 8,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई को शिकायतकर्ता नसीब सिंह निवासी गाँव सद्दू शाह वाला, जि़ला फिऱोज़पुर की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि पुलिस केस में शामिल विरोधी पक्ष के दर्शन सिंह और अमरीक सिंह के खि़लाफ़ अदालत में चालान पेश करने और इस केस में उसकी मदद करने के बदले ए.एस.आई द्वारा 10,000 रुपए की माँग की गई है और सौदा 8,000 रुपए में तय हुआ है। विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 8,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO