क्रिकेट

बारिश के साथ बहा विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका का पहला मैच जीतने का सपना

Posted on

आईसीसी क्रिकेट विश्वकप में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया औऱ दोनों ही टीमों को एक-एक अंक के साथ संतोष करना पड़ा।क्रिकेट विश्व कप में वेस्टइंडीज़ और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है। इस तरह दोनो टीमों को एक-एक मिले। वेस्टइंड़ीज़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है। अफ्रीका की शुरूआत खराब रही और महज़ 28 के स्कोर पर उसने 2 विकेट गंवा दिए। हाशिम आमला 6 रन बनाकर जबकि ऐड़न मार्करम 5 रन बनाकर शेल्डन कॉटरेल का शिकार बने। जब दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट पर 29 रन था तभी बारिश ने मैच में खलल डाला और फिर दोबारा मैच शुरु नहीं हो पाया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO