भारत

जी-7 के आउटरीच सेशन में भारत आमंत्रित

Posted on

जी-7 सम्मेलन के आउटरीच सेशन में भाग लेने के लिए फ्रांस की तरफ से भारत को न्यौता मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के न्यौते को स्वीकार किया है, यह सम्मेलन अगस्त में होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बियारित्ज में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में विशेष आमंत्रित के तौर पर भाग लेने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। जी7 समूह के देशों का 45वां सम्मेलन फ्रांस के बियारित्ज में 24 से 26 अगस्त तक आयोजित होगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा यह निमंत्रण दोनों नेताओं के बीच निजी संबंधों को दर्शाता है। यह बड़ी आर्थिक महाशक्ति के रूप में भारत को मान्यता देने तथा हमारी गहन रणनीतिक साझेदारी का प्रदर्शन है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO