संसार

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी गिरफ़्तार

Posted on

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को फर्जी बैंक अकाउंट मामले में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया. नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो की टीम जरदारी के घर पहुंची और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-अध्यक्ष जरदारी को गिरफ्तार किया.फर्जी बैंक अकाउंट मामले में इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने जरदारी और उनकी बहन फरयाल तालपुर की अंतरिम जमानत को बढ़ाने की अर्जी ठुकरा दी थी. इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इसके बाद एनएबी को जरदारी और फरयाल की गिरफ्तारी के आदेश दिए. जरदारी अभी अंतरिम जमानत पर थे.मामला धन रखने और धन को पाकिस्तान से बाहर भेजने के लिए कथित फर्जी बैंक खातों के इस्तेमाल से जुड़ा है. एनएबी के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ने कथित फर्जी बैंक खातों के जरिए 15 करोड़ रुपये का लेन-देन किया है.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO