भारत
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जी20 के सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक को किया संबोधित
जापान के फुकुओका में जी 20 सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों तथा केंद्रीय बैंकों के गर्वनरों की बैठक को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संबोधित किया।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जापान के फुकुओका में जी20 के सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों तथा केंद्रीय बैंकों के गर्वनरों की चल रही दो दिवसीय बैठक को संबोधित किया। भारत ने अपील की है कि अगर डिजिटल कंपनी किसी देश में ‘महत्वपूर्ण आर्थिक उपस्थिति रखती है तो उसे वहां कमाए गए मुनाफे पर वहीं कर चुकाना चाहिए। वित्तमंत्री ने अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण से उभर रही कर चुनौतियों का जिक्र किया। और वैश्विक चालू खाते के असंतुलन पर कड़ी नजर रखने की जरूरत को भी रेखांकित किया। उन्होंने जी20 देशों से अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के उथल-पुथल के प्रति भी सजग रहने की अपील की।