पंजाब

पटवारियों की भर्ती जल्द – कांगड़

Posted on

तहसील कम्पलैकसों के बुनियादी ढांचे को किया जायेगा मज़बूत

चंडीगढ़ – पंजाब मंत्रीमंडल में हुए फेरबदल के बाद श्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने पंजाब सिविल सचिवालय में राजस्व मंत्री के तौर पर अपना पदभार संभाल लिया है।मीडिया के साथ बातचीत करते हुये श्री कांगड़ ने कहा कि लोगों को बढिय़ा सेवाएं देने के लिए स्टाफ और बुनियादी ढांचे के मजबूतीकरन को पहल के आधार पर पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में पटवारियों की अहम भूमिका होती है परन्तु बदकिस्मती से यहां पटवारियों की कमी है जिससे विभाग का काम ज़मीनी स्तर पर प्रभावित होता है, इसलिए इन पदों को भरने के लिए ज़रूरी कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही तरक्की और प्रत्यक्ष भर्ती के ज़रिये अन्य पद भी भरे जाएंगे।उन्होंने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में कुछ देरियां और कमियां देखी गई हैं। इसके हल के लिए एन.आई.सी, पुणे से तकनीकी सहायता की मांग की जा रही है। इसके साथ ही तहसील कम्पलैकसों के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करके पीने वाले पानी, बैठने की व्यवस्था, बाथरूम आदि सहूलतों को लोगों के लिए यकीनी बनाया जायेगा। इससे पहले विभाग के अधिकारियों के साथ मिलनी के दौरान श्री कांगड़ ने उनको एकजुटता और समर्पण की भावना से काम करने के लिए कहा। उन्होंने लोगों के बड़े हित में विभाग के कामकाज में सुधार के लिए सुझाव मांगे। मंत्री ने अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वह मामलों के तुरंत निपटान सम्बन्धी अपने स्टाफ की सहायता के लिए हमेशा उपस्थित रहेंगे। श्री मनाशवी कुमार,आई.ए.एस, विशेष सचिव, राजस्व और पुनर्वास और श्री परमजीत सिंह, आई.ए.एस (सेवामुक्त), ओ.एस.डी, राजस्व ने विभाग के अधिकारियों की तरफ़ से मंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुये उनका हार्दिक स्वागत किया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO